Translate


Home » जोधपुर » डीसीपी शरद चौधरी की माता डॉक्टर सुधा की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन

डीसीपी शरद चौधरी की माता डॉक्टर सुधा की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
108 Views

जोधपुर। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और जोधपुर के यातायात व मुख्यालय उपायुक्त शरद चौधरी की माता डॉक्टर सुधा का कल निधन हो गया था आज सिवांची गेट स्थित श्मशान घाट में विधि विधान से अंतिम संस्कार कर दिया गया,अंतिम संस्कार में पुलिस अधिकारियों के अलावा कई समाजसेवी और गणमान्य नागरिक नागरिक शामिल हुए। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी और जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी यातायात के रूप में सेवाएं दे रहे शरद चौधरी की माता का आज अंतिम संस्कार किया गया।

जोधपुर के कायस्थ समाज के शमशान घाट में माता डॉक्टर सुधा का विधि विधान के साथ आज अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस कमिश्नर राजेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस के अधिकारी भी शामिल हुए। डीसीपी शदर चौधरी के दामाद आईपीएस हर्षवर्धन सहित परिवार के लोग भी शव यात्रा में शामिल हुए। डीसीपी आलोक श्रीवास्तव के अलावा राजेश यादव सहित समाजसेवी अशोक मोदी व विजय मेहता के अलावा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी इस शव यात्रा में शामिल हुए। विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ अंतिम संस्कार किया गया। डीसीपी शरद चौधरी की माता डॉक्टर सुधा की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले