93 Views
पाली (रमेश भट्ट)। प्रजापति समाज महिला मंडल पाली की मीटिंग सुरजपोल स्थित श्रीयादे माता मंदिर में आयोजित की गई| महिला मंडल मीडिया प्रभारी पार्वती राठोलिया मामावास ने बताया कि मीटिंग में आगामी 12,13 मई को श्रीयादे माता मंदिर,सुरजपोल पाली की वर्षगांठ को सफल बनाने को लेकर आयोजित गई | इस मौके अध्यक्ष कंचन कालबाल व कोषाध्यक्ष रुकमा जलवानिया ने सभी कार्यकारिणी व सदस्यो को आई कार्ड व ड्रेस कोड के रूप में साड़ी वितरित की| इस मौके पर सभी महिला मंडल को भोजन व्यवस्था ,रसीद काउंटर,बालिका कलश व जल व्यवस्था का कार्य भार दिया गया |


