133 Views
जैसलमेर। जैसलमेर शहर में आगामी 12 मई को होने वाले परशुराम जन्मोत्सव को लेकर परशुराम सेवा समिति परशुराम चोक के सदस्यों ने ग्रामीण क्षेत्र और शहरी क्षेत्र में जनसंपर्क शुरू किया ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कमलेश छंगाणी, विनोद जोशी और युवाओं के साथ कार्यक्रम के सहसंयोजक लाजपतसिंह राजगुरु के नेतृत्व में गांव रिवड़ी, फतेहगढ़ ,लखा में जनसंपर्क कर शोभायात्रा में भाग लेने की बात कही वही लखा गांव में राजपुरोहित समाज ने पोस्टर का विमोचन किया, ग्रामीण क्षेत्र में जनसंपर्क करने के लिए प्रेमप्रकाश बिस्सा, अनिल बिस्सा,अविनाश पुरोहित,श्रीकांत व्यास,कपिल गज्जा, लवली छंगाणी के साथ मेघराजसिंह तोगसिंह, भवानीसिंह गोपालसिंह मोहनसिंह, भगतसिंह, नरपतसिंह मुल्तान सिंह,स्वरूपसिंह राजपुरोहित और डूंगरमल, सवाईलाल पालीवाल सहित कई विप्र बंधु उपस्थित रहे।


