Translate


Home » जोधपुर » जेएनवीयू ने जीती राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता

जेएनवीयू ने जीती राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
85 Views

जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के विधि संकाय के छात्रों ने राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता जीतकर विवि का नाम रोशन किया है। इसके अलावा बेस्ट स्पीकर अवार्ड भी जेएनवीयू ने हासिल किया है। विवि ने अपने इतिहास में पहली बार यह ट्रॉफी हासिल की है।
विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रो. सुनील आसोपा ने बताया कि क्वांटम विश्वविद्यालय रूडक़ी में राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। जेएनवीयू की तरफ से तीन छात्रों आदित्य सोनी, अनिरूद्ध सोनी और हषवर्धन सिंह की टीम प्रतियोगिता में भाग लेने भेजी गई जहां तीनों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बेस्ट स्पीकर अवार्ड अनिरूद्ध सोनी को मिला। दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अमित बंसल ने विजेता टीम को ट्रॅाफी एवं मेडल प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले