Translate


Home » जोधपुर » परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम कल से, सेवा कार्य भी होंगे

परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम कल से, सेवा कार्य भी होंगे

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
85 Views

जोधपुर। ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम का जयंती समारोह दस मई को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर कई स्थानों पर सेवा दिवस के रूप में जरूरतमंदों, वानरों व गोशालाओं में गायों की सेवा की जाएगी। वहीं भजन संध्या, रैली और प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम नौ मई से शुरू होंगे।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा और माजीसा दिव्याधाम गादीपति भरत दाधीच के संयुक्त तत्वावधान में सुरपुरा डैम रोड़ स्थित जसोल माजीसा दिव्याधाम में तीन दिवसीय परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम नौ मई से आयोजित होंगे। इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अतिरिक्त प्रमुख महामंत्री सुरेश पारीक ने बताया कि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव कार्यक्रम के तहत बाल विवाह की रोकथाम को लेकर जनजागृति अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए नौ मई को सुबह 11 बजे संकल्प कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें इस तरह की बुराइयों का बहिष्कार करने के लिए शपथ ली जाएगी। लाल बून्द जिंदगी संगठन के अध्यक्ष रजत गौड़ ने बताया कि दस मई को रक्तदान शिविर आयोजित होगा। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल जोशी ने बताया कि इस अवसर पर गौमाता के पूजन व गौरक्षा के संकल्प के तहत पॉलीथिन कैरी बैग के विकल्प के तौर पर कपड़े के बैग वितरण किए जाएंगे। कार्यक्रम सहयोगी अरविंद गहलोत और संजू दाधीच ने बताया कि विश्व कल्याण की भावना से दस मई को सुबह आठ बजे विश्व शांति यज्ञ सम्पन्न होगा और 11 मई को गर्मी में पक्षियों पीने के पानी का इंतजाम करने लिए परिंडों का वितरण किया जाएगा।
वहीं सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेशाध्यक्ष सत्यप्रकाश बोहरा ने बताया कि सिवांची गेट श्मशान रोड स्थित श्री परशुराम महादेव मंदिर में भगवान परशुराम की आदमकद प्रतिमा का दूध व जल से अभिषेक तथा फूलमंडली की जाएगी। यहां सत्संग समारोह का भी होगा। दस मई को शाम को ब्राह्मण समाज की विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा और शाम को ही महाप्रसादी भी होगी। विप्र फाउंडेशन की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. शीला आसोपा व प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम शाकद्वीपीय ने बताया कि दस मई को भगवान परशुराम के जीवन पर आधारित ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा। मंजू थानवी व मंजू जोशी ने बताया कि इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ की ओर से भगवान परशुराम की ऑनलाइन आरती भी की जाएगी। इसमें विभिन्न जिलों से महिलाएं शामिल होंगी। घरों में घी के दीपक जला व आमजन के तिलक लगाकर अभिनंदन किया जाएगा। शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की किरण शर्मा, शालिनी शर्मा व कुसुम शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम की जयंती पर वानर सेवा और जरूरतमंदों को भोजन करवाया जाएगा। ब्राह्मण महासभा के कमलेश पुरोहित, कमल जोशी व ललित वैष्णव ने बताया कि चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेंट्रल एकेडमी स्कूल के सामने स्थित भगवान परशुराम सर्कल का जलाभिषेक कर पूजन किया जाएगा। परशुराम सेवादल के अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में चांदपोल से जालोरी गेट तक परशुराम चेतना रैली निकाली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले