Translate


Home » जोधपुर » एक्शन मोड में सीबीईओ मण्डोर तुलसाराम सीरवी, स्कूलों का किया निरीक्षण

एक्शन मोड में सीबीईओ मण्डोर तुलसाराम सीरवी, स्कूलों का किया निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
165 Views

राप्रावि विश्नोईयों की ढाणी, नान्दड़ा कलां में विद्यालय के मुख्यद्वार पर लगा मिला ताला, स्कूल समय में विद्यालय बंद, शिक्षक नदारद

जोधपुर। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने अभी हाल ही में एक आदेश जारी करते हुए राजकीय विद्यालयों में स्कूल समय में शिक्षकों के मोबाईल फोन पर उपयोग पर पाबंदी लगा दी थी, वहीं दूसरी ओर राजकीय शिक्षकों में इस आदेश का कोई खास असर नजर नहीं आता दिख रहा है। इससे भी गंभीर एक मामला आज राप्रावि विश्रोईयों की ढाणी नांदड़ा कला ब्लॉक मण्डोर में देखने को मिला, जहां विद्यालय समय में विद्यालय में कोई स्टॉफ मौजूद नहीं पाया गया और विद्यालय पर भी ताला लगा मिला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, मण्डोर तुलसाराम सीरवी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, विश्नोईयों की ढाणी, नान्दड़ाकला, ब्लॉक मण्डोर का निरीक्षण किया जहां विद्यालय समय में शिक्षक नदारद पाए गए वहीं स्कूल के मुख्य द्वार पर भी स्कूल समय में ताला लगा मिला। इस पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सीरवी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए प्रधानाध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय, विश्नोईयों की ढाणी, नान्दड़ाकला, ब्लॉक मण्डोर को कारण बताओ नोटिस जारी कर जबाव मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले