यात्रियों को मिलेगा फायदा, लंबे समय से स्थानीय कर रहे थे मांग
देसुरी। फालना रोडवेज डिपो प्रशासन ने यात्रियों की मांग को देखते हुए नई रोडवेज बस सेवा का संचालन फालना, आमेट, जालोर शुरू किया है। जिसको लेकर इस क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है वहीं रोडवेज प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार फालना से आमेट, जालोर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। वहीं अब तक आवागमन की सुविधा नहीं होने पर लोगों को मजबूरी में निजी बस में यात्रा करनी पड़ती थी। निजी बस संचालक निर्धारित रूटों की अनदेखी कर अपनी मनमर्जी से बसों का संचालन करते हैं। ऐसे में यात्रियों को घंटों वाहन का इंतजार करना पड़ता रहा है फालना रोडवेज डिपो प्रबंधक कृष्ण पालसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों की मांग को देखते हुए नई बस सेवा शुरू की गई है। बस सुबह 6 बजे फालना से रवान होकर सुबह 8:30 पर आमेट पहुंचेगी। इसके बाद आमेट से 9 बजे रवाना होकर 1:30 बजे जालोर पहुंचेगी। जालोर से बस दोपहर 2 बजे रवाना होकर शाम 5 बजे फालना पहुंचेगी। जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी।


