जोधपुर। पाली जिले के कुलथाना गाँव में बुधवार को एक युवक ने अपने पिता और पुत्र की हत्या कर तालाब में कूद कर आत्महत्या कर ली। एक ही परिवार की तीन पीढ़ी के इस प्रकार खत्म हो ने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी अनुसार जैतपुर थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज वारदात में कलयुगी बेटे प्रकाश ने की पिता दुर्गाराम पटेल की गला दबाकर निर्मम हत्या। पिता की हत्या के बाद प्रकाश पटेल ने अपने 4 वर्षीय मासूम बेटे राहुल की भी हत्या कर उसका शव लेकर तालाब में कूदकर की आत्महत्या। प्रकाश की भी तालाब के गहरे पानी में डूबने से हुई मौत। घटना की सूचना मिलने पर जैतपुर थाना पुलिस पहुंची थी मौके। घटना की सूचना पर ग्रामीण उप अधीक्षक रतनाराम देवासी भी पहुंचे थे कुलथाना। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से देर रात 1 बजे तालाब से पिता – पुत्र के शव निकलवाए बाहर। जैतपुर थाना पुलिस ने तीनों शव रखवाए बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में। पुलिस के अनुसार आटा – साटा की कुप्रथा तीन जनों की मौत का कारण बनी ।


