Translate


Home » जोधपुर » राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी कविता प्रतियोगिता आयोजित

राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल में अंग्रेजी कविता प्रतियोगिता आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
91 Views

जोधपुर। राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल में गुरुवार को अन्तर्सदनीय अंग्रेजी कविता प्रतियोगिता ‘ माइक मास्टर्स ‘का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नीरा सिंह के सानिध्य में प्राइमरी एकेडमिक डीन श्री मती नीता जौहरी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती वसुदा मदान, श्रीमती शिप्रा विश्वास अरोड़ा और श्रीमती शिखा बिंद्रा थे ।यह प्रतियोगिता कक्षा 3-5 के विद्यार्थियों के मध्य हुई। बच्चों ने पूरे उत्साह व जोश के साथ अपनी कल्पनाशीलता, अभिनय क्षमता व गायन कला का परिचय  दिया । प्रतियोगिता में प्रत्येक सदन से 24-24 विद्यार्थियों ने भाग लिया। श्रीअंबिका सदन,श्री दुर्गा सदन,श्री शक्ति सदन तथा श्री भवानी सदन के विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ उत्साहपूर्ण अपनी प्रस्तुति दी। परिणाम इस प्रकार रहा शक्ति सदन ने ट्राॅफी हासिल की तथा दुर्गा सदन द्वितीय स्थान पर रहा।इस प्रतियोगिता के माध्यम में कल्पनाशीलता,आत्मविश्वास ,सामाजिकता तथा अभिव्यक्ति कौशल का विकास हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले