Translate


Home » जैसलमेर » करंट लगने से सेना के कैंट में जवान की मौत: पानी की मोटर से हुआ हादसा, इलाज के दौरान दम तोड़ा

करंट लगने से सेना के कैंट में जवान की मौत: पानी की मोटर से हुआ हादसा, इलाज के दौरान दम तोड़ा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
100 Views

जैसलमेर। जैसलमेर स्थित भारतीय सेना के कैंट में करंट से सेना के 1 जवान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पानी की मोटर से आए करंट से लांस हवलदार जगरूप सिंह (28) की मौत हुई है।

हादसे के बाद अन्य जवान जगरूप सिंह को लेकर आर्मी हॉस्पिटल लाए। जहां आर्मी डॉक्टरों द्वारा प्रयास किए जाने के बाद भी लांस हवलदार की जान नहीं बचाई जा सकी। इसके बाद सेना मृतक के शव को जवाहिर हॉस्पिटल लेकर आई, जहां शव का पोस्टमॉर्टम कर शव सेना को सौंप दिया गया। इसके बाद लांस हवलदार जगरूप सिंह के शव को लेकर सेना उनके गांव तरन तारन, पंजाब गई है, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।

शहर कोतवाल सवाई सिंह ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि जगरूपसिंह पुत्र हरदयालसिंह निवासी तरन तारन, पंजाब भारतीय सेना में लांस हवलदार के पद पर कार्यरत थे। जोधपुर रोड स्थित सेना के कैंट में ही जगरूपसिंह निवास करते थे। सेना से मिली जानकारी के अनुसार लांस हवलदार जगरूपसिंह कैंट में स्थित पार्क में पानी की मोटर के पास थे। उस दौरान उन्हे मोटर से करंट लग गया। जगरूपसिंह केv चिल्लाने पर पास खड़े साथी जवान उनके पास पहुंचे और करंट से उन्हें दूर हटाया। इसके बाद उन्हें तुरंत लेकर सेना के हॉस्पिटल गए। जहां उनकी मौत हो गई।
शव को लेकर सेना जवाहिर हॉस्पिटल आई, जहां पोस्टमॉर्टम कर शव सेना को सौंपा गया। सवाईसिंह ने बताया कि जवान के शव को पंजाब भिजवाया गया है, जहां उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले