127 Views
जोधपुर। खांडा फलसा पुलिस द्वारा चल रहे जन सहभागिता अभियान के तहत जनसंपर्क का कार्यक्रम ब्रह्मपुरी प्रताप मंडल स्थित चांदपोल नंबर वन स्कूल में थानाधिकारी महेशचंद्र गुर्जर के नेतृत्व में रखा गया।
थानाधिकारी महेशचंद्र ने साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने के साथ ही पुलिस और पब्लिक के बीच अच्छे संबंध स्थापित करने सरकारी व सार्वजनिक कार्य में एक दूसरे का सहयोग करने जैसे आवश्यक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान क्षेत्रवासियों की ओर से भी महेशचंद्र का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में थाना स्टाफ के भोपालदान, अर्जुनराम, जयमलराम, सोमराज, नरेंद्र कुमार के साथ ही क्षेत्र के रमेश घोष, शैलेंद्र सोनी, पंडित रमेश दवे, महेश ओझा, शरद ठाकुर, प्रमोद व्यास, श्याम ओझा, आशु दवे व नरेंद्र राज बोहरा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।



