Translate


Home » पाली » चाणक्य आश्रम में विभिन्न संगठनों ने परशुराम जन्मोत्सव को संकल्प दिवस के रूप में मनाया

चाणक्य आश्रम में विभिन्न संगठनों ने परशुराम जन्मोत्सव को संकल्प दिवस के रूप में मनाया

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
99 Views

पाली (रमेश भट्ट)। भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव चाणक्य आश्रम के गादीपति जगदीशानंद जी महाराज के सानिध्य में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने संकल्प दिवस के रूप में मनाया।
प्रातकाल परशुराम सर्किल पर परशुराम जी के फरसे पर गादीपति जगदीशानंद महाराज के सानिध्य में राजस्थान प्रदेश राजपुरोहित महासभा के अध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित, श्री गोड ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष भंवर लाल शर्मा, अखिल भारतीय सिखवाल ब्राह्मण महासभा पुष्कर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश पाण्डे, मेठ क्षत्रिय सोनी समाज जिलाध्यक्ष मोतीलाल सोनी ,शहर अध्यक्ष देवीलाल सोनी,शहर अध्यक्ष तेजपाल गुर्जर गौड़,महावीर सिंह राजपुरोहित,शंकर शर्मा,बलवीर सिंह,दिल खुद शर्मा ने माल्यार्पण कर उनके आदर्शो को जीवन में उतारने का संकल्प लिया आश्रम में गोष्ठी को संबोधित करते हुए राजस्थान प्रदेश राजपुरोहित महासभा के अध्यक्ष जबर सिंह राजपुरोहित ने कहा कि आज के आधुनिक युग में सर्व ब्राह्मण समाज को संगठित होकर व्याप्त बुराई का उन्मूलन करने के लिए भगवान परशुराम जी के संकल्प को जीवन में आत्मसात करना चाहिए गादीपति जगदीशानंद महाराज ने कहा कि समय और अधिक परिवर्तन का चल रहा है इसलिए हमारी आनेवाली भावी पीढ़ीयो को हम केसे अव्वल बनाए उस पर हमे काम करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले