जैसलमेर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में समस्त ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को शोभायात्रा का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी प्रमोद जगाणी ने बताया क सुबह 9 बजे शोभायात्रा गीता आश्रम से प्रारंभ होकर हनुमान चौराहा, गांधी चौक, सदर बाजार, गोपा चौक, आसनी रोड व गड़ीसर रोड होते हुए परशुराम धाम मंदिर पहुंची। प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश छंगाणी ने बताया कि शोभायात्रा में ढोल नगाड़े, डीजे, भजन मंडली की टोली, घोड़े,ऊंट, भगवान की झांकियां आदि आकर्षण का केंद्र रही। सचिव आरसी व्यास ने बताया कि शोभायात्रा के परशुराम धाम मंदिर पहुंचने पर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना व महाआरती की गई। इसके बाद सर्व ब्राह्मण समाज का महाप्रसादी कार्यक्रम हुआ। शोभायात्रा में पुरुष सफेद कुर्ता पायजामा केसरिया साफा में और महिलाएं केसरिया साड़ी में अति सुन्दर लग रहे थे।


