88 Views
बगड़ी नगर। कस्बे के ग्राम सेवा सहकारी सहकारी समिति के बाहर अवैध कब्जा कर पकी दुकानों का निर्माण करने पर संचालक मंडल के सदस्यों ने उपखंड कार्यालय के बाद धरना देने की चेतावनी दि है। ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष भगवान राम सेणचा ने बताया कि पिछले दिनों ग्राम सेवा समिति के बाहर अवैध कब्जा कर पक्की दुकानों का निर्माण किया जा रहा है इस संबंध में 22 अप्रैल को उन्होंने ग्राम पंचायत प्रशासन को लिखित में शिकायत देकर अवैध कब्जा हटाने की मांग की थी लेकिन उसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई । सेणचा ने आगे कहा कि अगर अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया तो संचालक मंडल के सदस्य उपखंड कार्यालय के बाहर धरना देंगे।


