सोजतरोड (रमेश भट्ट)। वरिष्ठ नागरिक समिति सोजतरोड व शैल्बी हॅास्पीटल जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में कस्बे के आलावास मार्ग आशापुरा कॅालोनी स्थित श्रीनाथ हॅास्पीटल में रीढ की हड्डी व घुटने के जोड़ संबंधी रोग पर नि:शुल्क जांच व परामर्श का एक दिवसीय केम्प रविवार को सम्पन्न हुआ । अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने बताया कि केम्प में राजस्थान सरकार से पुरस्कृत प्रसिद्ध वरिष्ठ जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॅा. धीरज दुबे ने घुटने की घिसावट से बचाव व उपचार संबंधी जानकारियां दी । वरिष्ठ रीढ़ की हड्डी रोग विशेषज्ञ डॅा. प्रवीण गुप्ता ने मरीजों की जांच कर स्पाईनल की सुरक्षा बैठने के सही तरीकों जानकारी दी । केम्प संयोजक डॅा. कुणाल जोशी व भरत गहलोत ने बताया कि केम्प में 85 मरीजों की ओ.पी.डी. रही जिसमें से 75 के फ्री एक्स रे किये गये । सचिव अशोक जांगला ने बताया कि सभी मरीजों के हड्डी में कैल्शियम की फ्री जांचकर डाईट चार्ट व धूप सेवन की सलाह दी गई । जांच के उपरान्त 17 मरीजों की स्थिति गंभीर श्रेणी में चिन्हित की गई । केम्प में ॲापरेशन की नई तकनीकी कस्बेवीसियों संग साझा की गई ।


