Translate


Home » जैसलमेर » राम नवमी आयोजन समिति ने बाँटे पुरुस्कार

राम नवमी आयोजन समिति ने बाँटे पुरुस्कार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
89 Views

जैसलमेर। विश्व हिन्दु परिषद ने राम नबमी शोभा यात्रा झाँकियों मे शामिल बच्चों को पुरस्कार वितरण और भामाशाओं का सम्मान गांधी कॉलोनी मे स्तिथ आदर्श विद्या मंदिर परिसर मे किया। विश्व हिन्दु परिषद के जिला प्रचार प्रमुख पवन ओझा ने बताया कि। रामनवमी शोभा यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहनलाल डांगरा, विश्व हिन्दु परिषद के प्रान्त संगठन मंत्री राजेश भाई एवं ज़िला उपाध्यक्ष कवराजसिंह ने शोभा यात्रा मे शामिल स्कूलों के विधार्थियो को पुरस्कार वितरित किये व स्कूलों को स्मृति चिह्न प्रदान किये , सम्मानीय भामाशाओ को स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका बहुमान किया । संगठन मंत्री राजेश भाई ने जाति पंथ से ऊपर उठ कर सभी हिंदुओं को एक होकर रहने, वर्ग व वर्ण भेदभाव को समाप्त करने का अनुरोध करते हुवे भव्य आयोजन करने के लिए सराहना की। कार्यक्रम मे जिला संरक्षक मधुसूदन व्यास, विभाग मंत्री पवन वैष्णव। जिला सह मंत्री नटवर व्यास। जिला सत्संग प्रमुख मनोहर पुरोहित, नगर सत्संग प्रमुख नरेश बामनिया, नगर सेवा प्रमुख विनोद डाँगरा, सह सेवा प्रमुख इंद्रजीत सिंह। नगर मातृ शक्ति संयोजिका नेन्सी पुरोहित, नगर संयोजक रघुवीरसिंह गौड, नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख गौरवसिंह, मठ मंदिर प्रमुख ओम नाथ, धर्माचार्य प्रमुख सुरेंद्र जोशी, नगर सह संयोजक भूपत गिरी, सेवा भारती जिलाध्यक्ष हीरालाल साधवानी, मुल्तानसेन, भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश शारदा, भाजपा जिला महामंत्री सुशील व्यास, भवानीसिंह, गजेंद्रसिंह, भारत विकास परिषद के मुकेश हर्ष, डॉ उमेश वरगंटिवार, बीरमाराम, गोपीकिशन सोनी, दिलीप गोपा, सूरजाराम, अजीतसिंह, चारु भाटिया, कृष्णा खत्री, हाकमदान निम्बदान, ऋषिदत्त पालीवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री लालूसिंह ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले