Translate


Home » जैसलमेर » विद्युत आपूर्ति सुचारु रखे अवैध विद्युत कनेक्शन काटे

विद्युत आपूर्ति सुचारु रखे अवैध विद्युत कनेक्शन काटे 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
80 Views

जैसलमेर। अतिरिक्त जिला कलेक्टर मुन्नीराम बगड़िया ने रविवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक ली एवं विद्युत अभियंताओं को निर्देश दिए कि वह इस भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष फोकस रखें एवं यह सुनिश्चित करें कि विद्युत आपूर्ति निर्बाध रूप से हो। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिए की विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम को सतर्क करें एवं उन्हें निर्देशित करें कि वे गर्मी में विशेष अभियान चलाकर नलकूपों की जांच भी औचक कराएं एवं कहीं पर भी अवैध कनेक्शन या अवैध ट्रांसफार्मर हो उसकी धरपकड़ कर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करें एवं उनसे जुर्माना राशि वसूल करावे। उन्होंने यह भी हिदायत दी की कहीं पर भी अवैध विद्युत कनेक्शन तथा विद्युत चोरी की सूचना मिली एवं उसकी जांच में किसी भी विद्युत कर्मी की मिली भगत पाई गई तो उसके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने विद्युत चोरी के मामलों को इस अभियान के दौरान पकड़ने पर विशेष जोर दिया । उन्होंने सहायक अभियंताओं को निर्देश दिए कि वह फील्ड में गर्मी के मौसम में भ्रमण पर विशेष जोर रखें एवं जहां से भी विद्युत व्यवधान की सूचना मिले वहां तत्काल ही टीम भेजकर विद्युत आपूर्ति को सुचारू बनाएं ताकि ग्रामीणों को विद्युत की समस्या नहीं रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले