ग्रामीण बोले निवर्तमान सचिव व ट्रस्टियों ने रात घर घर जाकर अपने चहेतों के हस्ताक्षर करवा लिए
देसूरी। निकटवर्ती श्री सोनाणा खेतलाजी नये धाम सारंगवास में ट्रस्ट कमेटी के चुनावों को लेकर आयोजित पूर्व में सुनियोजित आम सभा का ग्रामीणों ने किया बहिष्कार। रविवार को खेतलाजी में आना रोड में स्थित गेस्ट हाउस के हॉल में ट्रस्ट कमेटी के चुनावों को लेकर निवर्तमान ट्रस्टियों द्वारा पूर्व सुनियोजित चारों गांव की आम सभा बैठक में आये चारों गांवो की ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए विरोध किया व बताया कि दो तीन दिन पूर्व खेतलाजी ट्रस्ट कमेटी के चारों गांव आना,सोनाणा, व शोभावास,सारंगवास में निर्वतमान ट्रस्टियों द्वारा सुनियोजित तरीके से असंवैधानिक ढंक से रात में लोगों के घर घर जाकर हस्ताक्षर करवाए न कि कोई मीटिंग बुलाई न ही किसी को अवगत करवाया जिससे नाराज ग्रामीणों ने रविवार को सारंगवास खेतलाजी गेस्ट हाउस ने आयोजित आमसभा बैठक का विरोध किया, दोबारा प्रत्येक गांव वार गांव में सर्व समाज की बैठक कर नए सदस्यों को गांव द्वारा सर्व समाज से चयनित कर ईमानदार व्यक्ति को ट्रस्ट कमेटी में सदस्य के तौर पर भेजने कि बात करते नजर आए। बैठक में पूर्व ट्रस्टी व पूर्व वार्डपंच समाराम बावरी ने व ग्रामीणों बताया कि पूर्व की अस्थायी कमेटी के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष व सचिव पर लाखों रुपए के गबन व भ्रष्टाचार का आरोप फिर कैसे करें विश्वास ,किसने दिए उनको अधिकार आमसभा बुलाने को जब ट्रस्ट कमेटी में प्रशाशक नियुक्त है। सारंगवास के ट्रस्ट कमेटी में हाल में प्रशासक काल लगा हुआ देसूरी उपखण्ड अधिकारी को देवस्थान विभाग ने प्रशाशक नियुक्त किया हुआ। वही 28 3 2024 के आदेश अनुसार जब तक नये चुनाव व नए कार्यकारणी का गठन नही हो तब तक अध्यक्ष गणपतसिंह शक्तावत के अलावा किसी को बैठक बुलाने का अधिकार नहीं है वही इस बैठक में अध्यक्ष गणपतसिंह शक्तावत मौजूद नहीं रहे। ग्रामीणों ने निवर्तमान ट्रस्टियों पर लगाए गंभीर आरोप। खेतलाजी ट्रस्ट कमेटी के शोभावास के ग्रामीणों ने गांव के निर्वतमान ट्रस्टी पर आम सभा से पूर्व में ग्रामीणों को झांसा देकर रात्रि में एक कोरा रजिस्टर लेकर नासमझ व नाबालिको से हस्ताक्षर करवाने का आरोप लगाते हुए बैठक में प्रस्तुत करने का आरोप लगाया साथ गांव की बिना सहमति से ट्रस्ट कमेटी में अपना नाम भेजने को लेकर भारी विरोध किया इसको लेकर बैठक का बहिष्कार किया साथ ट्रस्ट कमेटी में गांव की बिना सहमति व गांव द्वारा चयनित नये व ईमानदार व्यक्ति को ही ट्रस्ट लेने की बात रखी। श्री सोनाणा खेतलाजी सारंगवास ट्रस्ट कमेटी के नाम से चारों गांव की रविवार को गेस्ट हाउस में मीटिंग बुलाई गई यह मीटिंग अवैध है। देवस्थान विभाग के 28/3/2024 आदेशानुसार अनुसार मीटिंग बुलाने का अधिकार निवर्तमान अध्यक्ष गणपतसिंह शक्तावत को दिए गए हैं यह मीटिंग हमने नहीं बुलाई है जल्द ही आम बैठक बुलाई जाएगी। ट्रस्ट कमेटी के चुनाव होने चाहिए ट्रस्ट कमेटी में चारों गांव से समस्त मेंबर नए लिए जाए देवस्थान विभाग के आदेशानुसार भ्रष्टाचार में लिफ्त व्यक्तियों को ट्रस्ट कमेटी में सदस्य नहीं लिया जाना चाहिए समाजसेवी एवं खेतलाजी में श्रद्धा रखने वाले व्यक्तियों को ट्रस्ट कमेटी में लिया जाना चाहिए।


