भजन संध्या के साथ ही दो दिवसीय समारोह का हुआ भव्य आगाज महाप्रसादी के साथ संपन्न
देसुरी। वेरा राजावा हनुमानजी मंदिर कि तीसरी वर्षगांठ पर शुक्रवार शाम विशाल भजन संध्या का आयोजन संत मंगल भारती महाराज सानिध्य में दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। भजन संध्या में गायक कलाकार रामनाथ द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई वही संत मंगल भारती ने भगवान रामचंद्र एवं हनुमानजी के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। वही रविवार सुबह सद्गुरु भंवर महाराज संत मंगल भारती महाराज के सानिध्य में पंडित संजय व्यास द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर धुमधाम से ध्वजारोहण किया गया। लालाराम कोतवाल ऊर्फ मंत्री ने बताया कि दो दिवसीय भजन एवं ध्वजा रोहण व महाप्रसादी कार्यक्रम में राजावा बेरा के 17 परिवार के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया शुक्रवार को भजन संध्या व प्रसादी वही दूसरे दिन सुबह में हनुमानजी व गणेशजी मन्दिर पर ध्वजा रोहण कर महाप्रसादी का आयोजन हुआ इसमें सैकड़ो लोगो ने महाप्रसादी का लाभ लिया। वही ध्वजा भानाराम, भीमाराम परमार के घर से आई जिसे समस्त राजावा परिवार द्वारा धुमधाम से विधि विधान के साथ ध्वजा रोहण किया गया । इस अवसर पर लालाराम कोतवाल ऊर्फ मंत्री, श्री रामदेव सेवा समिति अध्यक्ष भानाराम परमार, भीमाराम परमार , देवाराम मुलेवा , शेषाराम , कानाराम कोतवाल ,पुनाराम जमाधारी, डावरराम कोतवाल, घीसाराम चौधरी पुखराज चौधरी शोभाराम चौधरी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जगदीश सिंह गहलोत भरत श्रीमाली भारत सिंह राव पूर्व सरपंच दौलत चौधरी पूनाराम जनवा वार्ड पंच कानाराम चौधरी वार्ड पंच पूनाराम चौधरी सहित ग्रामीण एवं महिलाएं मौजूद रही।


