Translate


Home » पाली » युवक ने किराए के मकान में फांसी का फंदा लगाकर कि आत्महत्या

युवक ने किराए के मकान में फांसी का फंदा लगाकर कि आत्महत्या

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
512 Views
सुचना मिलते ही देसुरी पुलिस पहुंची मौके पर शव को देसूरी सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया परिवार से भाई लक्ष्मण के पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवा कर शव सुपुर्द किया

देसूरी। स्थानीय कस्बे में रविवार को एक युवक ने किराए के मकान में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। प्राप्त जानकारी अनुसार किराए के मकान में रहता था युवक, उसकी पत्नी अपने बच्चे के साथ मायके गई थी। घटना की सूचना मिलने पर देसुरी पुलिस ने मौके पर पहुच शव को नीचे उतारकर देसूरी सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया।
देसूरी पुलिस हैड कांस्टेबल दलपतसिंह ने बताया कि, देसूरी निवासी इंद्रमल (36) पुत्र ताराचंद लौहार जो देसूरी के एक कॉम्प्लेक्स में किराए के मकान में पत्नी और बच्चे के साथ रहता था। इंद्रमल की पत्नी बच्चे के साथ पीहर गई हुई थी। जिसके बाद इंद्रमल लौहार घर मे अकेला ही था। आज उसने घर मे फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी।
घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुचे। मृतक के परिजनों का कहना है कि इंद्रमल ने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया यह समझ मे नही आ रहा है। वही मृतक के भाई लक्ष्मण के पहुंचने पर पोस्टमार्टम करा शव भाई लक्ष्मण को सौंप दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले