5.23 क्विटल अवैध डोडा पोस्त बरामद कर स्कोर्पियो वाहन को किया जब्त
बालोतरा (असरफ मारोठी)। बालोतरा जिला पुलिस अधीक्षक कुन्दन कंवरिया ने बताया कि जिले मे अवैध मादक पदार्थ के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार धर्मेन्द्र कुमार यादव अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक बालोतरा व गुमानाराम वृताधिकारी वृत बायतु के सुपरविजन में ईमरान खां उनि थानाप्रभारी पुलिस थाना समदड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 12 मई को पुलिस थाना समदड़ी के हल्का क्षेत्र सरहद समूजा में अवैध डोडा पोस्त से भरी हुई एक स्कोर्पियो वाहन को जब्त कर कुल 25 कट्टों में
भरे हुए 523 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त करने में सफलता प्राप्त की गई।
घटना का विवरणः- दिनांक 12 मई 24 को हरिशंकर हैड कांस्टेबल को मय पुलिस जाब्ता के साथ रात्रि गस्त के दौरान डीएसटी टीम बालोतरा द्वारा सूचना मिली कि समदड़ी थाना हल्का क्षेत्र के सीमावृति क्षेत्र. जोधपुर पाली से आने वाले सड़क मार्ग पर स्थित सरहद समूजा पर नाकाबंदी की जावें तो अवैध तस्करी में प्रयुक्त पोस्त डोडा से भरा वाहन मिल सकता है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा सरहद समूजा में पाली की तरफ से आने वाले रोड पर की गई नाकाबंदी के दौरान पाली की तरफ से आ रही एक स्कोर्पियो वाहन को बावर्दी रूकने का इशारा दिया गया मगर वाहन चालक ने वाहन को नहीं रोक आगे भगाकर ले गया। पुलिस थाना समदडी व डीसटी टीम द्वारा पिछा करने पर वाहन को सड़क किनारे छोड़कर वाहन चालक व एक अन्य अज्ञात व्यक्ति वाहन स्र्कोपियो से निचे उतरकर भागने लगे जिनका पिछा करने पर वह पुलिस की पकड़ में नहीं आये, वाहन स्कार्पियो के अंदर संदिग्ध प्लास्टिक के कट्टे भरे पाये गये जिस पर उप निरीक्षक इमरान खान प्रभारी पुलिस थाना समदड़ी द्वारा मौके पर पहुंच स्कार्पियो वाहन की तलाशी लेने स्कोर्पियो वाहन में कुल 25 प्लास्टिक के कट्टों में कुल 523 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त भरे हुए पाया गया, जिस पर अवैध डोडा पोस्त व परिवहन में प्रयुक्त वाहन स्कोर्पियो को जब्त कर समदड़ी पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अग्रिम तफ्तीश को शुरू कर दिया गया है।


