जोधपुर। ज़िले और राज्य खेल प्रेमियों के लिये वर्ष 2024 में होने वाले राज मारवाड़ खेल महोत्सव की विशेष विवरणिका का अनावरण जोधपुर युवराज शिवराज सिंह ने उम्मेद भवन पैलेस प्रांगण में किया इस अवसर पर जोधपुर युवरानी गायत्री राज्ये राज भँवर सिराज देव सह संस्थापक राजेन्द्र कुमार गुर्जर के अलावा अन्य गण मान्य भी उपस्थित रहें।जारी विवरणिका के अनुसार खेल आयोजन इस प्रकार होंगे मई माह में बड़ा बापजी स्नूकर लीग अगस्त माह में रॉयल प्रिंसेस ऑफ़ मारवाड़ विमेंस चैंपियनशिप और 30 सितम्बर को युवराज शिव राज सिंह राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री का आयोजन किया जाएगा।राज मारवाड़ खेल महोत्सव के संस्थापक युवराज शिवराज सिंह के दफ़्तर की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार आने वाले वर्षों में राज मारवाड़ खेल महोत्सव में अन्य खेल भी सम्मिलित कर मारवाड़ के खिलाड़ियों के खेल स्तर को और अच्छा बनाने का प्रयास किया जायेगा। गुर्जर ने बताया जोधपुर युवराज जो स्वयं राज मारवाड़ खेल के संस्थापक है अपने दफ़्तर से अधिसूचना जारी कर बताया कि सभी खेलों का आयोजन शानदार और विधिवत तरीक़े से किए जाए राज मारवाड़ से जुड़ी विंग्स और आयोजन संघ को आपने राज मारवाड़ खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों,मेहमानों, दर्शकों और समाचार एजेंसियों के साथ समस्त आने वाले आमजन का सहयोग और आदर सत्कार कर आयोजन सफल बनाने का आग्रह किया।


