104 करोड़ की एम डी ड्रग्स बरामद
जोधपुर। सर्विस सेंटर की आड़ में जोधपुर के मोगड़ा में चल रही ड्रग्स फैक्ट्री पर मुंबई पुलिस ने रेड मारकर करीब 104 करोड़ की ड्रग बरामद की है। इस फैक्ट्री से लगभग 68 किलो एम डी ड्रग बनाई जा रही थी। फैक्ट्री को सीज कर दिया गया है। मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर सत्यनारायण चौधरी की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।
पुलिस ने ड्रग्स बनाने का समान कब्जे में ले लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई में सप्लाई हो रही ड्रग्स के तार जोधपुर से होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने जोधपुर पहुंच कर ड्रग फैक्ट्री पर रेड मारी। वही चार अन्य फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की जा रही है। इस फैक्ट्री का संचालन मोगड़ा निवासी भारमल जाट कर रहा था। अब तक 104 करोड़, 25 लाख 70 हजार का माल बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, भारमल को मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।



