Translate


Home » जैसलमेर » विश्व हिन्दु परिषद के तत्वावधान मे आयोजित श्री राम नवमी शोभा यात्रा पुरुस्कार वितरण समारोह संपन्न

विश्व  हिन्दु परिषद के तत्वावधान मे आयोजित श्री राम नवमी शोभा यात्रा पुरुस्कार वितरण समारोह संपन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
147 Views

जैसलमेर। विश्व  हिन्दु परिषद के तत्वावधान मे आयोजित राम नबमी सोभा यात्रा आयोजन समिति दवारा शोभा यात्रा मे झाँकियों मे
शामिल बच्चों को पुरस्कार वितरण भामाशाओं  का सम्मान समारोह का आयोजन गांधी कॉलोनी मे स्तिथ आदर्श विद्या मंदिर परिसर मे
किया गया।इस सम्बन्ध मे विश्व हिन्दु परिषद के   जिला प्रचार प्रमुख पवन ओझा ने बताया कि आयोजन मे राम नवमी शोभा यात्रा
आयोजन समिति के  अध्यक्ष मोहनलाल डंगरा विश्व हिन्दु परिषद के प्रान्त संगठन मंत्री राजेश भाइ एवं ज़िला उपाध्यक्ष कवराज सिंह
मंचासिन थे । कार्यक्रम मे शोभा यात्रा मे शामिल स्कूलों के विधार्थियो  को पुरस्कार वितरित किये  गये व स्कूलों को स्मृति चिह्न प्रदान किये
गये समानीय भामाशाओ को स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका बहुमान किया गया । जिला मंत्री लालू सिंह ने आयोजित कार्यकर्म के सम्बन्ध मे
पूर्ण विवरण प्रस्तुत किया कोषाध्यक्ष चेतन पुरोहित ने आय व्यय का पूर्ण जानकारी प्रस्तुत की।  मुख्य वक्ता के रूप मे प्रान्त्   संगठन मंत्री
राजेश भाइ ने जाति पंथ से ऊपर उठ कर सभी हिंदुओं को एक होकर रहने वर्ग व वर्ण भेदभाव को समाप्त करने का अनुरोध करते हुवे भव्य
आयोजन करने के लिए सराहना की। अंत मे जिला उपाध्यक्ष कवराज सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया व अगले साल पुनः दिव्य भव्य
आयोजन करने हेतु सभी हिन्दओ के सहयोग की पुनः प्राथना की। कार्यक्रम मेजिला संरक्षक मधुसूदन व्यास  विभाग मंत्री पवन वैष्णव जिला
सह मंत्री नटवर व्यास  जिला सत्संग प्रमुख मनोहर पुरोहित नगर सत्संग प्रमुख नरेश बामनिया नगर सेवा प्रमुख विनोद डाँगरा, सह सेवा
प्रमुख इंद्रजीत सिंह नगर मातृ शक्ति संयोजिका नेन्सी पुरोहित नगर संयोजक रघुवीर सिंह गौड नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख गौरव सिंह
मठ मंदिर प्रमुख ओम नाथ धर्माचार्य प्रमुख सुरेंद्र जोशी नगर सह संयोजक भूपत गिरी  सेवा भारती जिलाध्यक्ष हीरालाल सावधानी मुल्तान
सेन  बीजेपी जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शारदा भाजपा जिला महामंत्री सुशील व्यास भवानी सिंह गजेंद्र सिंह भारत विकास परिषद के मुकेश हर्ष
डॉ उमेश वरगंटिवार बीरमाराम गोपी किशन सोनी दिलीप गोपा सूरजाराम अजीत सिंह चारु भाटिया कृष्णा खत्री हाकम दान निम्बदान
ऋषिदत्त पालीवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री लालू सिंह ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले