183 Views
जैसलमेर। जैसलमेर के इंद्रा स्टेडियम क्रिकेट मैदान में जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित संडे लीग में क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को
मैग्नम क्लब व रामगढ़ क्लब के मध्य खेले गए मैच में मैग्नम क्लब के मेन ऑफ द मैच रहे रमेश के शानदार 64 रनों की बदौलत रामगढ़ क्लब से मैच जीत लिया।संघ के सचिव विमल शर्मा ने बताया कि रामगढ़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। जिसमें
मैग्नम क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुवे 140 रन का लक्ष्य दिया। जिसमें रमेश ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। रामगढ़ की ओर से युवराज ने
3 विकेट कलश ने दो विकेट लिए। जवाबी पारी खेलते हुए रामगढ़ की टीम 110 रन पर ऑल आउट हो गई लिए। जिसमें अशफाक ने
सर्वाधिक 22 रन करण ने 15 रन बनाएं। मैग्नम क्लब की ओर से चिराग ने 3 और महिपाल ने 2 विकेट लिए।


