Home » जोधपुर » ज्योत्स्ना को बारहवीं में 98.2 प्रतिशत

ज्योत्स्ना को बारहवीं में 98.2 प्रतिशत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
87 Views

जोधपुर। मयूर चौपासनी स्कूल की छात्रा ज्योत्स्ना शिवनानी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई ) द्वारा आयोजित बारहवीं कक्षा में 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं। ज्योत्स्ना ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं और माता-पिता को दिया है। ज्योत्स्ना की माता सुनीता एक प्राईवेट स्कूल में टीचर और पिता विकास शिवनानी फार्मास्युटिकल कंपनी में ज़ोनल मैनेजर हैं। दसवीं में 96.2 तथा ग्यारहवीं में 97 प्रतिशत अंक हासिल करने वाली ज्योत्स्ना स्कूल के अलावा घर पर भी रोज़ाना पाँच-छह घण्टे अध्ययन करती थी. शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहने वाली ज्योत्स्ना अब इकोनॉमिक्स विषय लेकर भविष्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने की इच्छुक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER