जोधपुर। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज सनकस एवं कश्यप गोत्रीय समिति द्वारा कुलदेवी वरुणार्ची एवम कुलदेवी योगेश्वरी माताजी का षष्टम पाटोत्सव वि.सं. 2081, वैशाख सुदी सप्तमी तद्नुसार मंगलवार दिनांक 14 मई को कुलदेवी मन्दिर, श्री रिक्तेश्वर भैरुनाथ मन्दिर परिसर, किला रोड में धूमधाम से मनाया गया। समिति सचिव संजय शर्मा एवं मंदिर पुजारी हरीश ओझा ने बताया कि दोपहर 11:30 बजे- गणेश पूजन, मातृका पूजन, पीठ पूजन, दोपहर 1 बजे अग्नि स्थापना एवम हवन, मध्यान्ह 2:30 बजे कुलदेवी महाअभिषेक, शाम 5:00 बजे यज्ञ पूर्णाहुति एवं आरती हुई वही 07:15 बजे महाआरती हुई। यज्ञ में पं. महेन्द व्यास, पं. सत्यनारायण दवे, पं.प्रफुल्ल दवे, पं. अनिल बोहरा, विशाल दवे, पं. ललित दवे, पं. जाग्रत जोशी के आचार्यत्व में मुख्य यजमान गंगादत्त ओझा सपत्निक, सह यजमान संकेत ओझा, आदित्य त्रिवेदी के साथ अर्जुन ओझा सपत्निक, ओमप्रकाश ओझा, पं. गणेश ओझा, जयेश ओझा ने हवन में आहुतियां दी। पाटोत्सव के शुभ अवसर पर श्रीमाली ब्राह्मण युवा टीम द्वारा कैरी पानी की व्यवस्था, समाज सेवी ओमप्रकाश व्यास द्वारा लस्सी की व्यवस्था व समिति द्वारा चाय, पानी व महाप्रसादी की व्यवस्था की गई। 6वे पाटोत्सव के शुभ अवसर पर समिति के पूर्व अध्यक्ष रतनलाल त्रिवेदी को संरक्षक बनाया गया वही निःस्वार्थ सेवा प्रदान करने के लिए अर्जुन ओझा, रामेश्वर ओझा, जितेन्द्र जोशी को सम्मानित किया गया। कार्यकारिणी में संरक्षक मधुसूदन व्यास, द्रुपद दवे, ओमप्रकाश व्यास, मंदिर पुजारी हरीश ओझा राजेन्द्र ओझा, जितेंद्र त्रिवेदी, संजय शर्मा, ओमप्रकाश ओझा, महेश नारायण जोशी, अर्जुन कुमार ओझा, अचलेश्वर ओझा, पं. विरेन्द्र राज जोशी, महेश ओझा, सुरेश कुमार त्रिवेदी, हर्षवर्द्धन व्यास, नरेश व्यास, भगवती लाल ओझा, पं. अश्विनी ओझा, अभिषेक ओझा, श्रीमती नित्या ओझा, श्रीमती उर्वशी ओझा ने अपनी जिम्मेदारी से पाटोत्सव को सफल बनाया। कार्यवाहक अध्यक्ष जितेन्द्र त्रिवेदी ने बताया की इस शुभ अवसर पर श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज सनकस एवं कश्यप गोत्रीय भाईपा बन्धुओ के परिवार के साथ गणमान्य बंधु उपस्थित हुए। पाटोत्सव के शुभ अवसर पर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया।
