82 Views
मसाला पाउडर मेकिंग प्रशिक्षण समापन कार्यक्रम सम्पन्न
जैसलमेर (चुतराराम देवपाल)। जिले में मंगलवार को एस.बी.आई. ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आर-सेटी जैसलमेर द्वारा दस
दिवसीय बैच 421 अचार पापड़ – मसाला पाउडर मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन व मूल्याकन समारोह आरसेटी जैसलमेर में किया
गया।इस अवसर पर अनुदेशक ताजदार मिर्ज़ा के द्वारा बैच का सफलतापूर्वक संचालन किया गया व प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित
किये गए। प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर राजकुमारी मीना के द्वारा दिया गया। इस मूल्याकन समारोह में आरसेटी कार्यलय
सहायक मयंक व्यास जयंत पुरोहित व स्टाफ गोहर राम उपस्थित रहे। इस दौरान मूल्याकन प्रक्रिया नेशनल एकडमी ऑफ़ रुडसेटी एनएआर
के मूल्याकनकर्ता जयप्रकाश सिंघल व ज्योति बाला द्वारा बेहतर ढंग से संपन्न कराई गयी ।


