रिद्धि जोशी के 93.4% तथा नंदनी सिंह ने 92% अंक प्राप्त किए
जैसलमेर (चुतराराम देवपाल)। भारतीय वायुसेना शैक्षिक एवं सांस्कृतिक सोसायटी द्वारा संचालित वायुसेना विद्यालय जैसलमेर का उत्तम परीक्षा परिणाम रहा। विद्यालय के प्रचार प्रमुख गगेन्द्र सिंह आर्य से मिली जानकारी के अनुसार केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में सभी विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण होकर गौरव बढ़ाया।रिद्धि जोशी ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में सर्वश्रेष्ठ रही। उन्होंने इस सफलता का श्रेय अभिभावकों, शिक्षकों तथा अपने सहपाठियों को दिया। वे उच्च अध्ययन करके अंतरिक्ष वैज्ञानिक बनना चाहती हैं। इसी तरह नंदनी सिंह ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उनके जीवन का लक्ष्य प्रशासनिक अधिकारी बनना है। तथा पलक कल्ला ने 85.प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वे बड़े होकर चिकित्सिका बनना चाहती है।कार्यवाह प्रधानाचार्या सरोज कविया ने सभी परीक्षार्थियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा अभिभावकों को शुभकामनाएं प्रदान की। इनको अध्यापन व मार्गदर्शन करने वाले शिक्षकगण में कक्षाध्यापिका एवं इंग्लिश शिक्षिका रीतिका शर्मा हिन्दी अध्यापक शरद शर्मा सामाजिक विज्ञान शिक्षिका प्रीति भाटिया, गणित शिक्षक अरुण कुमार विज्ञान शिक्षिका तरुण भाटी शारीरिक शिक्षक उपेन्द्र सिंह कम्प्यूटर शिक्षक पुष्पेन्द्र बोहरा, संगीत शिक्षक हेमन्त हर्ष स्वास्थ्य प्रभारी रितु गौतम कला
शिक्षिका नेहा जोशी आदि का विशेष सहयोग रहा।


