बाड़मेर (असरफ मारोठी)। बाड़मेर, 16 मई। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के जागरूकता कार्यक्रम के तहत आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता अशोक जांगिड़ के निर्देशन व अधिशासी अभियंता नर्सिंग चौधरी के मार्गदर्शन में गुरुवार को शास्त्री नगर वार्ड नंबर 23 में महिलाओं के साथ लक्षित समूह बैठक आयोजित कर परियोजना के तहत किया जा रहे सीवरेज कार्य से होने वाले लाभों व सीवरेज कनेक्शन के बारे में स्थानीय महिलाओं को जागरूक किया। बैठक के दौरान सामुदायिक अधिकारी श्रवण बंजारा ने बताया कि घर के टॉयलेट रसोई व बाथरूम को सीवरेज लाइन से जोड़ा जाएगा इस गंदे पानी को शोधन संयंत्र की ओर से शोधित कर पानी को सिंचित क्षेत्र के काम में लिया जाएगा और कोई भी आमजन सीवरेज लाइन में ठोस पदार्थ नहीं डालें अगर ऐसा करते हैं तो सीवरेज लाइन चौक हो जाती है।
और साथ ही कनेक्शन प्रक्रिया के बारे में बताया और आमजन से अपील की आप सभी के पूर्ण सहयोग से परियोजना के कार्य समय पर पूरे होंगे और इनका लाभ आम जनता को मिलेगा, उन्होने परियोजना के टोल फ्री नंबर 18001806188 शिकायत वह सुझाव के लिए वितरित किए। समूह बैठक में आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता अमृताजी वह सहयोगिनी कमला ने महिला समूह बैठक आयोजित करवाने में योगदान दिया और महिलाओं से सीवरेज कार्य में सहयोग की अपील की साथ में एसओटी सुरेश कुमार रहे मौजूद।


