बालोतरा (असरफ मारोठी)। संभागीय आयुक्त भंवरलाल मेहरा गुरुवार को जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होने बालोतरा उपखण्ड कार्यालय एवं नाहटा चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान संभागीय आयुक्त भंवरलाल मेहरा ने जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव के साथ उपखण्ड कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का गहनता से निरीक्षण किया और उपखण्ड अधिकारी को राजस्व मामलों को प्राथमिकता के आधार पर नियमित सुनवाई करते हुए निस्तारित करने के लिए किया निर्देशित , इस दौरान उन्होने उपखण्ड कार्यालय के राजस्व, स्थापना, न्यायालय, सम्पर्क प्रकरण, भूमि आवंटन प्रकरण पर संतोष व्यक्त किया, उन्होंने मुआवजे के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण का दिया निर्देश, इससे पुर्व संभागीय आयुक्त मेहरा ने उपखण्ड कार्यालय के विभिन्न दस्तावेजों और रखरखाव व्यवस्था की जांच निरीक्षण करने के दौरान उपखंड अधिकारी राजेश कुमार भी संभागीय आयुक्त के साथ रहे।

तत्पश्चात संभागीय आयुक्त बी. एल. मेहरा एवं जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने नाहटा चिकित्सालय में मरीजों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं साफ सफाई का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सन्तोष व्यक्त किया संभागीय आयुक्त मेहरा ने अस्पताल के लेबर रूम के बाहर बने प्रतीक्षालय, स्त्री एवं प्रसूति रोग ओपीडी, लेबररूम, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा वितरण केन्द्र, बायोकेमेस्ट्री लैब, बच्चा वार्ड आईसीयू का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड में भर्ती मरीजों को विभिन्न योजनाओं के माध्यम से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होने चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टाफ को मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने की दी सलाह, निरीक्षण दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप देवत, डॉ. मुकेश राजपुरोहित एवं नर्सिंग अधीक्षक विशनाराम मौजूद रहे।


