मूलभूत सुविधाओं को लेकर दिया ज्ञापन
जैसलमेर ( चुतराराम देवपाल ) । स्थानीय डेजर्ट क्लब में जवाहर कॉलोनी वासियों द्वारा आम बैठक का आयोजन रखा गया जिसमे उपस्थित
रहवासियों द्वारा कई निर्णय सर्वसहमति से लिए गए।कॉलोनी वासी दशरथ सिंह राठौड़ सिहड़ार ने बताया कि सभी की सहमति से विकास
समिति का गठन किया गया । जिसमे भूरा राम सुथार अध्यक्ष तने सिंह सोढा काठा उपाध्यक्ष मोहब्बत लाल तेजमालता सचिव आम्ब सिंह
भाटी उपसचिव दशरथसिंह सिहड़ार कोषाध्यक्ष मनोहर राम रूपशी अशोक सोलंकी खुईयाला कार्यकारी सदस्य बाला राम धनदे बलवीर सिंह
पूनिया संरक्षक भीख सिंह खेतासर दिनेश कपूरिया ललित पंवार मोढ़ा हुकमाराम सोढाकोर रावल सिंह बन्नेदान चारण जगदीश कुमार को
सदस्य बनाया गया। उपस्थित सभी रहवासियों ने विधायक छोटू सिंह भाटी के कार्यालय पंहुच कर उन्हें कॉलोनी की समस्याओं जैसे आवंटन
के 10 वर्षो उपरांत सड़क बिजली पानी रोडलाइट सिवरेज साफ सफाई के बारे में ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाया। विधायक ने तुरंत
समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। इसी क्रम में जिला कलेक्टर एवं नगरपरिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंप कर कॉलोनी के कैचमेंट
क्षेत्र के निस्तारण कचरे के ढेर अवैध तरीके से लगाए जा रहे है जिससे रहवासियो को कई परेशानीओ का सामना करना पड़ रहा है रात्रिकालीन
गश्त की व्यवस्था को लेकर अवगत करवाया गया। इस समय विजय सिंह सोलंकी डा. जालम सिंह संतराम साकेत पालीवाल सुमार खान
जुगता राम योगेंद्र सिंह विजय सिंह डेलासर सहित कॉलोनी वासी मौजूद रहे।


