87 Views
टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जैसलमेर ( चुतराराम देवपाल )। जिले में गुरुवार को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत टीकाकरण सत्रों का आयोजन कर गर्भवती
महिलाओं व बच्चों का टीकाकरण किया गया । जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नारायण राम द्वारा सांवला भोजका धायसर
जावन्ध जूनी जावन्ध नई चांदन क्षेत्रों में आयोजित टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण कर टीकाकरण कार्य का जायजा लिया गया तथा
गर्भवती महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण के लिए की गई व्यवस्थाओं तथा हेड काउंट सर्वे के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश
दिए उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों व कार्मिकों द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं व गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी
प्राप्त की उन्होंने चिकित्सा संस्थानों में स्थापित कोल्ड चेन पॉइंट का भी निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान डॉ मोहमद इरफान भी
उपस्थित थे।


