Translate


Home » जोधपुर » फलोदी उपखण्ड क्षेत्र में अतिक्रमणों को हटाए जाने के दिए निर्देश

फलोदी उपखण्ड क्षेत्र में अतिक्रमणों को हटाए जाने के दिए निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
198 Views

फलोदी (पारस लूंकड़)। सुनील पंवार उपखण्ड अधिकारी फलोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को राजस्व अधिकारी तहसीलदार फलोदी, भू.अ.निरीक्षक एवं हल्का पटवारियों के साथ राजस्व प्रकरणों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन उपखण्ड अधिकारी कक्ष में किया गया, जिसमें राजस्व प्रकरणों पर समीक्षा की गई। राजस्व न्यायालय प्रकरणों का निस्तारण, चारागाह एवं सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण, धारा 183बी,183सी 177 एवं 175, भूमि आवंटन लंबित प्रकरणों एवं तहसील स्तर एवं उपखण्ड स्तर पर गैर खातेदारी से खातेदारी के प्रकरणों, पीएलपीसी में दर्ज प्रकरणों, राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों, मुख्यमंत्री प्रकोष्ठ के प्रकरणों एवं पीएम किसान सम्मान निधि योजना, आदान अनुदान 2078, गिरदावरी, भूमि आवंटन एवं संपरिवर्तन पश्चात निर्धारित समयावधि में भूमि उपयोग नहीं लेने पर गठित निगरानी समिति की समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। उपखण्ड अधिकारी फलोदी द्वारा उपखण्ड क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमणों को हटाए जाने के निर्देश प्रदान किए गए। राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का त्वरित प्रभाव से निस्तारण करने हेतु भू.अ.निरीक्षकों एवं हल्का पटवारियों को निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले