148 Views
जोधपुर। शहर की कुड़ी भगतासनी पुलिस ने शताब्दी सर्कि ल के पास में बाइक सवार युवक को रूकवा कर उसकी तलाशी ली। युवक के पास में 24.90 ग्राम एमडी ड्रग मिली। इस पर उसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। थानाधिाकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस की टीम एएसआई शिवराज, कांस्टेबल शैतानराम, लोकेेश, अशोक, नरेंद्रसिंह, राजूलाल एवं पिकेंश के साथ वे शताब्दी सर्किल पर नाकाबंदी में थे। तब एक बाइक सवार संदिज्ध युवक को रूकवा कर उसकी तलाशी ली तब उसके पास में 24.90 ग्राम एमडी ड्रग जब्त हुई। आरोपी फीटकासनी निवासी सागरराम उर्फ कसाब पुत्र पोकरराम विश्रोई को गिरफ्तार कर लिया गया।


