130 Views
फलोदी। फलोदी जिले के मतोड़ा पुलिस थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ आईसीआईसीआई बैंक से 2.54 करोड रुपए का गबन करने का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बैंक के रीजनल ऑफिसर जगदीश पुत्र लक्ष्मीचंद्र सांखला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बैंक की पूनासर शाखा से वर्ष 2015-16 में चाडी निवासी महेंद्रसिंह पुत्र करणाराम विश्नोई ने बैंक से जाली दस्तावेज तैयार कर एवं फर्जी एनओसी जारी कर 2.54 करोड रुपए का गबन किया। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की तरह एक 403, 421, 422, 405, 464, 419, 420, 409, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


