120 Views
फलोदी। फलोदी जिले के लोहावट पुलिस थाना क्षेत्र में एक कार की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार विष्णुनगर, हीरामोतीनगर निवासी दिनेशकुमार पुत्र लूणाराम विश्नोई ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि जाटाबास लोहावट गांव में अज्ञात व्यक्ति ने अपनी कार तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मोटरसाइकिल सवार उसके पिता को टक्कर मार दी, जिससे उसके पिता की मौत हो गई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337, 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


