मधुहीर राजस्थान
नाचना। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के परियोजना खण्ड़ नाचना द्वारा 14 मई से 16 मई के मघ्य करीब 30 अवैध जल कनेक्शनो को हटाया गया। विभाग द्वारा की गई कार्यवाही से लगभग 20 गॉंवो की 25 से 30 हजार की आबादी को जल उपलब्धता मुहैया करवाई गई। इस कार्यवाही को करने में लिच्छूराम अधीक्षण अभियन्ता, छत्राराम अधिशाषी अभियन्ता के नेतृत्व में प्रवीण कुमार सहायक अभियन्ता का अहम योगदान रहा। उक्त कार्यवाही के कारण कुछ समाज कंटको द्वारा सहायक अभियन्ता कार्यालय परियोजना नाचना मे उत्पात कर राजकीय सम्पति को नुकसान पहुचाने के साथ ही प्रवीण कुमार के साथ मारपीट की गई तथा उनको जान से मारने की धमकी भी दी गई। प्रवीण कुमार सहायक अभियन्ता द्वारा इस सबंध मे पुलिस कार्यवाही हेतु नामजद एफ.आई.आर. दर्ज करवाई गई। उच्चाधिकारियो, शासन सचिव महोदय एवं मंत्री महोदय द्वारा नामजद समाज कंटको के खिलाफ उचित कार्यवाही हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस अधीक्षक जैसलमेर के साथ समन्वय स्थापित किया गया। जिला प्रशासन एव पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सभी नामजद अपराधियो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
समाज कंटको के द्वारा सहायक अभियन्ता के साथ की गई मारपीट का अभियांत्रिकी संधो यथा राजस्थान स्टेट इंजिनियरिंग सर्विसेज ऐसोसिएशन, जलदाय अभियंता संघ एवं गियर तथा कर्मचारी संधो द्वारा निन्दा करते हुए सांकेतिक विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
शासन सचिव द्वारा प्रवीण कुमार को अवैध जल सबंधो को हटाकर सुचारू जलापूर्ति करने हेतु राज्य स्तर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अभियन्ता (परियोजना) जोधपुर द्वारा जिला एवं पुलिस प्रशासन को त्वरित कार्यवाही हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही प्रशासनिक विभाग का प्रवीण कुमार सहायक अभियन्ता को प्रशस्ति पत्र प्रदान करने हेतु आभार प्रकट किया गया।
मुख्य अभियन्ता जोधपुर द्वारा सभी अधिकारियो एवं कर्मचारियो को ग्रीष्मऋतु की विपरित परिस्थितियो में भी सुचारू जलापूर्ति करने हेतु किये जा रहे कार्यो पर हौसला अफजाई करते हुए धन्यवाद दिया गया।
