Translate


Home » जोधपुर » धूल भरे बवंडर से उड़ा शादी समारोह का पांडाल

धूल भरे बवंडर से उड़ा शादी समारोह का पांडाल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
188 Views

 

 

 

रिपोर्ट -सुमेर देवासी

जोधपुर। जोधपुर में आज सीजन का सबसे गर्म दिन रहने वाला है। सुबह 11 बजे शहर सहित जिले भर में तापमान 43 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। हीटवेव के चलते शहर की सड़कें पूरी खाली हो चुकी है।
भाचरणा जनप्रतिनिधि अशोक गोदारा ने बताया की गाँव भाचरणा गाँव में गुरुवार को शादी समारोह का खाना चल रहा था। इस दौरान अचानक से रेत का बवंडर उठा और शादी के पंडाल को उड़ा ले गया। इस घटना में दो महिलाओं को ज्यादा चोट आई है। जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार से जोधपुर में तापमान बढ़ता रहेगा। दोपहर में अधिकतम तापमान 47 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। वहीं आने वाले कुछ दिनों तक जोधपुर का तापमान में 43 से 45 डिग्री तक रहने वाला और गर्म लू चलेगी। वही दोपहर डेढ़ बजे तक तेज धूप के बाद अचानक ने लूणी में मौसम बदला है और घने बादल छा गए। दोपहर 2 बजे अचानक यह बादल लूणी में बरसना शुरू हो गए और तेज बारिश में बदल गई। इसके साथ ही लूणी के आस पास के क्षेत्र में भी बादल छाए रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले