Translate


Home » जैसलमेर » भीषण गर्मी में वोल्टेज की समस्या से झूझ रहे कस्बेवासी

भीषण गर्मी में वोल्टेज की समस्या से झूझ रहे कस्बेवासी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
93 Views

300 केवी का बड़ा ट्रांसफार्मर लगे तो मिले राहत

मधुहीर राजस्थान

जैसलमेर ( चुतराराम देवपाल )। रामगढ़ के मुख्य बाजार में करीब दो दशक पूर्व लगे बिजली के ट्रांसफार्मरों पर लगातार भार बढ़ रहा
हैजिसके कारण यहां वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। मुख्य बाजार में लगे 100 केवी दो ट्रांसफार्मर करीब दो दशक पूर्व लगाए थे। उसके बाद
लगातार नए कनेक्शन होते रहे और उन ट्रासंफार्मरों पर भार बढ़ता गया। बीते कुछ वर्षों में लोगों ने अपने घरों कूलर और एयर कंडीशनर
लगा दिए और यह सिलसिला लगातार जारी है। जिससे उन ट्रांसफार्मरों पर भार बढ़ रहा है। कुछ माह पूर्व ज्यादा विद्युत भार की वजह से
एक ट्रांसफार्मर जल गया था। तब विद्युत विभाग ने 100 केवी के स्थान पर 65 केवी का ट्रांसफार्मर लगा दिया जिसके कारण वोल्टेज की
समस्या कम होने के बजाय बढ़ गई। इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से प्रत्येक घर में कूलर व एयर कंडीशनर चालू हो गए है। ऐसे में
यहां लगे ट्रांसफार्मर अत्यधिक भार सहन नहीं कर पा रहे है और आए दिन केबलें जल रही है। कम क्षमता के ट्रांसफार्मर होने कारण कस्बे में

वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। विद्युत विभाग की अनदेखी व उदासीनता का खामियाजा ग्रामवासी भुगत रहे है। इस भीषण गर्मी को देखते
हुए ग्रामीणों ने मुख्य बाजार में 300 केवी का एक बड़ा ट्रांसफार्मर लगा कर राहत देने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले