Translate


Home » जोधपुर » ट्रकों और कार की भिड़ंत में शिक्षक सहित तीन घायल

ट्रकों और कार की भिड़ंत में शिक्षक सहित तीन घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
175 Views

जोधपुर। जयपुर हाइवे पर खारिया मीठापुर क्षेत्र में जोडकी नाड़ी के पास परिवहन विभाग द्वारा एक ट्रक को रुकवाने से पीछे आ रही कार टकरा गई और उसके पीछे एक अन्य ट्रक कार से टकरा गया। दोनों ट्रकों के बीच फंसने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार शिक्षक सहित तीन घायल हो गए। घायलों को तड़पता छोड़ परिवहन विभाग के अधिकारी भाग गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को मथुरादास माथुर अस्पताल रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार शिक्षक दिनेश, पत्नी व बेटी कार में खारिया मीठापुर से निकल रहे थे। जोडकी नाड़ी के पास परिवहन विभाग के अधिकारी ने जांच के एक ट्रक रूकवाया। तभी पीछे आ रही शिक्षक की कार ट्रक में घुसी गई। उसके पीछे एक ट्रक आ रहा था जो कार में घुस गया। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। शिक्षक, पत्नी व बेटी कार में फंस गए और गंभीर घायल हो गए। आस पास के ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर भेजा गया। उधर हादसा होते ही परिवहन विभाग के अधिकारी घबरा गए और मौके से भाग निकले। इसको लेकर ग्रामीणों ने विरोध भी जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले