Translate


Home » पाली » समाज सेवा शिविर का आयोजन

समाज सेवा शिविर का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
150 Views

बगड़ी नगर (रमेश भट्ट)। श्री श्रमण वर्धमान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बगड़ी नगर में विद्यार्थियों का समाज सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानाचार्य देवाराम प्रजापत में बताया कि ग्रीष्म अवकाश में इस शिविर का आयोजन दिनांक 17 मई से 31 मई तक किया जाएगा । उन्होंने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है विद्यार्थियों में सामाजिक सरोकार विकसित करना,आपसी सहयोग   नाना,श्रम का महत्व बताना,निस्वार्थ भाव से सेवा करना, सदनागरिक बनाना आदि। आज विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन गतिविधि के तहत विद्यालय में पेड़ पौधों की साफ सफाई , पेड़ पौधों को पानी पिलाना, खरपतवार हटाना तथा बगीचे में अनावश्यक प्लास्टिक को जलाना आदि कार्य किए। यह शिविर बलदेवराज, मोहनलाल , देवाराम सांखला के निर्देशन में संचालित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले