मनरेगा समय परिवर्तन की मांग
भाद्राजून। ग्राम पंचायत नोरवा के राजस्व गांव मालगढ़ में महिला श्रमिक की मनरेगा कार्य स्थल से घर लौटते समय बिच रास्ते मे मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मनरेगा पर कार्यरत अमरु देवी (55) पत्नी परगाराम देवासी मनरेगा से छुट्टी के दोरान घर आते वक्त रास्ते में चक्कर खाकर बेहोशी की हालत में गिर गई। उपस्थित लोगो ने तत्काल उन्हें उच्च उपचार हेतु जोधपुर लें जाया गया। बाद में अस्पताल में महिला ने दम तोड दिया। चिकित्सक द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया। संभावना जताई जा रही है कि तेज गर्मी में काम करने के बाद महिला की मौत हुई है।
नोरवा ग्राम पंचायत के सरपंच वागा राम परमार ने बताया कि वर्तमान में मनरेगा कार्य का समय सुबह 6 से दोपहर 1.30 तक है। वही तेज गर्मी में जहां लोगों को घरों से बाहर निकला भी दुश्वार हो रहा है, वहीं इस गर्मी में मनरेगा मजदूर सुबह 6 बजे से दोहपर तक तेज गर्मी में काम कर रहे होते हैं। हालाँकि कार्यस्थलों पर छाया और चिकित्सा हेतु व्यवस्था होती है। फिर भी तेज गर्मी को देखते हुए मनरेगा कार्य का समय सुबह 6 बजे से 11 बजे तक रखना चाहिए। ताकि इस प्रकार के हादसों नही हो।
