125 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। निकटवर्ती लूणी के चैनपुरा भाटान गांव में एक युवक को करंट लगने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मगर काफी दिनों तक जीवन मृत्यु से संघर्ष करते इस युवक की अब मौत हो गई। उसके भाई ने इस बारे में लूणी थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी है। लूणी पुुलिस ने बताया कि चैनपुरा भाटान निवासी ओमप्रकाश पुत्र लक्ष्मणराम भाट ने मामला दर्ज कराया कि उसके भाई प्रकाश को करंट लगने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कु छ दिनों तक उसका उपचार चला, मगर अब उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया।
