100 Views
मधुहीर राजस्थान
बगड़ी नगर (रमेश भट्ट)। गांव में रविवार का बाबा रामदेव मंदिर पर भव्य मेला भरा गया। मेले में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कस्बे के बस स्टैंड पर एकादशी के अवसर पर गर्मी व उमस में मेले मे आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भामाशाहओ के द्वारा ठंडी छाछ पिलाई गई व शीतल पेयजल की व्यवस्था की थी । समाजसेवी महेंद्र मेवाड़ा ने बताया कि एकादशी के और अवसर पर कस्बे के भामाशाहओ के जन सहयोग से ठंडी छाछ की गाड़ी मंगाई गई थी। जो मेले में आने वाले सब भक्तों को एक एक गिलास पिलाई गई । इस अवसर पर केवलचन्द लोहार , कालूराम सीरवी , तरुण मेवाड़ा ,पंकज दवे , सजनराज सेन, हीरालाल मेवाड़ा, मनोहर सिंह , प्रकाश प्रजापत , भरत मेवाड़ा , गजेन्द्र सिंह चावड़ा , नील भट्ट , सहित अन्य समाजसेवी लोगो का सहयोग रहा ।



