Translate


Home » जोधपुर » बिना जानकारी के बीस लाख का हुआ लोन पास

बिना जानकारी के बीस लाख का हुआ लोन पास

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
91 Views

खाते में आए सिर्फ ढाई लाख रुपए, आवास फाइनेंस कम्पनी के खिलाफ केस दर्ज

जोधपुर। होम लोन दिलवाने के नाम पर जोधपुर में एक महिला के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। महिला ने लोन कम्पनी के कर्मचारियों के खिलाफ  करीब 20 रुपए की धोखाधड़ी करने की एफआईआर शास्त्रीनगर पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने बताया कि केशव नगर माता का थाना निवासी दिव्या पत्नी भवानीपुरी ने थाने में कोर्ट के जरिए आवास फाइनेंस कम्पनी के धीरेंद्र चौधरी, ब्रांच मैनेजर पर्वत, लोन एडवाइजर प्रयागराज, मैनेजिंग डायरेक्टर सचिंद्र भिण्डेर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने बताया कि उसने बीस लाख के होम लोन के लिए शास्त्रीनगर स्थित आवास फाइनेंस कम्पनी पर सम्पर्क किया था। यहां पीडि़ता से धीरेंद्र चौधरी, पर्वत, प्रयागराज मिले और होम लोन दिलवाने का आश्वासन दिया। साथ ही चेक व केवाईसी दस्तावेज ले लिए। पीडि़ता ने बताया कि 28 फरवरी को उसके पति के खाते में 2 लाख 50 हजार 278 रुपए प्राप्त हुए। जिस पर पीडि़त ने आरोपियों से सम्पर्क किया और बताया कि उसने अभी तक लोन के किसी दस्तावेज पर साइन भी नहीं किए है। इसके बाद जब पीडि़ता और उसके पति ने पता लगाया तो जानकारी मिली कि उनके नाम पर 20 लाख 35 हजार रुपए का लोन स्वीकृत हो गया है और उनके खाते में 2 लाख 50 हजार 278 रुपए की राशि प्राप्त हुई। इस पर पीडि़ता ने लोन कैंसिल करने के लिए मेल किया। इस पर आरोपियों ने 50 हजार रुपए की मांग की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले