-
लुधियाना, चंडीगढ़, भटिंडा, पटियाला, होशियारपुर, गुरदासपुर, आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र में केन्द्रीय मंत्री शेखावत का जोरदार प्रचार
जोधपुर (मधुहीर राजस्थान)। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक पंजाब के प्रभारी केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत देश के विभिन्न राज्यों में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। विशेष रूप से गत बीस दिन से पंजाब में चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभाली रखी है। केन्द्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने लुधियाना, चंडीगढ़,भटिंडा, पटियाला, आनंदपुर साहिब,
होशियारपुर, गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र में अनेक सभाओं रैलियों और बैठकों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार किया। केन्द्रीय मंत्री पंजाब में लगातार प्रवास कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभाओं, रैलियों और बैठकों को संबोधित कर रहे हैं।
आनंदपुर साहिब लोकसभा*
पंजाब की आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट के मोहाली इंडस्ट्रियल एरिया में उद्योगपतियों-उद्यमियों से रूबरू हुए । उन्होंने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की सराहना की और अपनी राय भी रखी। वे सहर्ष विकसित भारत निर्माण की प्रक्रिया में योगदान देना चाहते हैं। इस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुभाष शर्मा को उद्योग जगत के स्थानीय प्रतिनिधियों से प्रबल समर्थन मिल रहा है।
जनता-जनार्दन से लगातार संवाद कर रहे हैं केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि यहाँ हर क्षेत्र में मोदी सरकार के प्रति मज़बूत रुझान मिल रहा है। आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र की सभाओं में जनता-जनार्दन का स्वस्फूर्त साझेदार होना मोदी सरकार के प्रति समर्थन की लहर का ज़मीनी प्रमाण है। भरी दोपहरी और चिलचिलाती गर्मी में भी देवतुल्य मतदाताओं का बड़ी संख्या में आना और डॉ. सुभाष शर्मा की विजय का विश्वास दिलाना, निशब्द कर देता है।
केन्द्रीय मंत्री ने आनंदपुर के चमकौर साहिब क्षेत्र में ज़मीन पर सक्रिय भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं व स्थानीय रहवासियों से विभिन्न मुद्दों पर विमर्श किया। यहां पर मातृशक्ति की जागरूकता प्रभावित करने वाली है। जनता-जनार्दन से कार्यकर्ता साथियों का जुड़ाव अनुकरणीय है। पंजाब के वातावरण में जय सियाराम का उदघोष गुंजायमान है। खरड़ विधानसभा के मछलीकलां गाँव में स्थानीयजनों के साथ जय सियाराम और भारत माता की जयकार से आकाश गुंजायमान किया।
विपक्षी दलों के पाखंड का अंतर बताया
देवतुल्य मतदाताओं का यह उत्साह पंजाब के नए सद्भावपूर्ण वातावरण का द्योतक है। मोदी सरकार यही आत्मीयता राज्य के हर वर्ग में विकास और विश्वास के साथ बाँटना चाहती है। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आनंदपुर साहिब क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार डॉ. सुभाष शर्मा के समर्थन में खरड़ विधानसभा में हुए सम्मेलन में मोदी सरकार के कार्यों और विपक्षी दलों के पाखंड का अंतर बताया। एक उदाहरण यहाँ बसाए गए नया शहर-नया गाँव का ही है। आम आदमी पार्टी सरकार ने नए के नाम पर जनता को ठगा है। यहाँ निवासरत जन परेशान हैं। जनता अब झूठ बोलकर वोट माँगने वालों को सबक सिखाना चाहती है। मोदी जी की गारंटी पर विश्वास बढ़ा है।
हर घर झंडा, घर-घर झंडा
पंजाब की होशियारपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अनीता सोम प्रकाश के समर्थन में फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से ‘हर घर कमल: हर घर झंडा, घर-घर झंडा’ अभियान का शुभारंभ हुआ। अनीता ने स्थानीय स्तर पर नारी सशक्तिकरण हेतु अनेक अनुकरणीय कार्य किए हैं। इस नए अभियान में भी मातृ शक्ति की भागीदारी देखते ही बन रही थी।
होशियारपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार श्रीमती अनीता सोम प्रकाश को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। उनके साथ जनता-जनार्दन से रूबरू होने के अनेक कार्यक्रमों में भागीदारी की। इस दौरान मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित गणमान्यजनों विशेषकर युवाओं ने बड़ी संख्या में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अनीता जी की जीत सुनिश्चित है।
श्रमवीरों से मुखातिब
फगवाड़ा में प्रचार करते हुए इंडस्ट्रियल एरिया भी जाना हुआ। श्रमवीरों से बात करता देख इलेक्ट्रिकल स्विच बनाने वाली एक नामी कंपनी के प्रमुख ने अपनी फ़ैक्टरी में आमंत्रित किया। वे चाहते थे, मैं उनकी कंपनी के कर्मियों से भी बात करूँ। बातचीत और फ़ैक्टरी घूमने के बाद ख़ुशी हुई कि आज उद्योग जगत में एक नई चमक है। मुझे यह आमंत्रण मोदी सरकार के भारत में ही निर्माण और विस्तार को प्रोत्साहन का प्रभाव था।
गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र
आज गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र के बरनाला गाँव में भाजपा उम्मीदवार दिनेश सिंह ‘बब्बू’ के पक्ष की जनसभा को संबोधित करते हुए भी यही महसूस किया कि मतदाता विकसित भारत के कॉन्सेप्ट को बख़ूबी समझते हैं और इसमें योगदान भी देना चाहते हैं। गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र के शिक्षकगणों से रूबरू होकर प्रसन्नता हुई।ग्रामीण क्षेत्र से पधारे इन गुरुजनों को समाज और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपने उत्तरदायित्व का बोध है।
पटियाला में अतिविशाल रैली
पटियाला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती परनीत कौर के साथ राजपुरा में जगदीश जग्गा जी द्वारा आयोजित अतिविशाल रैली में शामिल हुए और संवाद किया। मोदी सरकार के विकास कार्यों ने जनता के हर वर्ग को साथ जोड़ लिया है। पंजाबवासी भी विकसित भारत में अपनी अग्रणी भूमिका देखते हैं। परनीत कौर की रैली में उमड़े जनसागर को देख विरोधियों ने अपनी हार अभी से मान ली होगी।
लुधियाना लोकसभा क्षेत्र
लुधियाना लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रवनीत सिंह ‘बिट्टू’ की सभा में शामिल हुए। जनता- जनार्दन का प्रचंड समर्थन मिल रहा है। इसमें क्षेत्र के अनेक नेताओं, गणमान्य जनों विशेषकर युवाओं को भाजपा में प्रवेश दिलाया। जिनमें लुधियाना एमसी परमिंदर सिंह लापड़ा एक प्रमुख नाम हैं।
जो राम को लाये हैं हम उनको लायेंगे
केन्द्रीय मंत्री भटिंडा (पंजाब) में सनातन सभा द्वारा आयोजित प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल जी के सुरों से सजी भजन संध्या में सम्मिलित हुए। वरिष्ठ नेता अश्वनी सेकरी, राज नंबरदार ज़िलाध्यक्ष स्वरूप सिंहल एवं भतिंडा से। भाजपा प्रत्याशी श्रीमती परमपाल कौर एवं सभी भाजपा नेता भी उनके साथ रहे। यहां पर वातावरण भगवान श्री खाटू श्याम जी की श्रद्धा-भक्ति से सराबोर हो गया। बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं के बीच स्वयं को भक्त के रूप में पाकर आध्यात्मिक शांति प्राप्त की। कन्हैया जी ने जब अपना प्रसिद्ध भजन “जो राम को लाये हैं हम उनको लायेंगे “गाया तब हज़ारों की संख्या में उपस्थित भक्तों का जोश प्रणम्य था।
