Translate


Home » पाली » माहेनूर ने 12वीं कॉमर्स में 91.80 अंक हासिल कर समाज व परिवार का नाम किया रोशन

माहेनूर ने 12वीं कॉमर्स में 91.80 अंक हासिल कर समाज व परिवार का नाम किया रोशन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
167 Views
स्कूल ने किया टॉपर्स का बहुमान

मधुहीर राजस्थान

पाली। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं। जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी है। वहीं पाली की माहेनूर पुत्री मुराद खान ने कॉमर्स में 91.80 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
पाली की वंदे मातरम शिक्षण संस्थान की छात्रा माहेनूर ने बताया कि कॉमर्स में उसने पूरी मेहनत और लगन के साथ भविष्य की तैयारी करने के लिए अपनी जी जान से यह उपलब्धि हासिल की है। माहेनूर ने बताया कि वह अब आगे जाकर सीए की तैयारी करना चाहती है एवं अपने समाज और परिवार का नाम रोशन करना चाहती है।
माहेनूर के पिता अभियोजन विभाग में सरकारी कर्मचारी हैं तथा उनकी माता ग्रहणी है। माता और पिता का पूरा सहयोग उनको मिला है उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और स्कूल के अध्यापकों एवं व्यवस्थापकों को दिया है।
स्कूल प्रशासन की ओर से अच्छे अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले