Translate


Home » बाड़मेर » दो माह से फरार एससी एसटी प्रकरण में शरीक आरोपी गिरफ्तार

दो माह से फरार एससी एसटी प्रकरण में शरीक आरोपी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
121 Views

मधुहीर राजस्थान

बालोतरा (असरफ मारोठी)। अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार प्रकरण में दो माह से फरार आरोपी रमेश कुमार को पचपदरा पुलिस ने किया गिरफ्तार। बालोतरा जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत धर्मेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा के सुपरविजन में दशरथ सिंह, पुलिस उप अधीक्षक पचपदरा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने एसी/एसटी प्रकरण में शरीक मुलजिम रमेश कुमार उर्फ रमेश पुत्र बगदाराम जाति भील निवासी कुड़ी को किया गिरफ्तार। इस संबंध में प्रार्थी जितेन्द्र कुमार ने थाना पचपदरा पर उपस्थित होकर रिपोर्ट पेश कर बताया कि कल मैं कुड़ी में फर्स्ट क्लास होटल पर बैठा था तब एकराय होकर आये मुलजिमान जालाराम वगैरा द्वारा मेरा अपहरण कर पचपदरा ले जाकर मुझ पर जानलेवा हमला कर गम्भीर चोटें कारित करना वगैरा रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई, उपरोक्त प्रकरण में पुलिस अनुसंधान के दौरान कुल छः मुलजिमान के विरूध्द जुर्म प्रमाणित पाया गया। जिनमें से पूर्व में 04 मुलजिम गिरफ्तार कर पेश न्यायालय करवाये जा चुके है तथा पुलिस उप अधीक्षक दशरथ सिंह वृत पचपदरा ने कार्यालय व थाना पचपदरा की टीम के साथ एससी एसटी एक्ट पुलिस थाना पचपदरा की घटना में शरीक दो माह से फरार मुलजिम रमेश कुमार उर्फ रमेश पुत्र बगदाराम जाति भील निवासी कुड़ी के रहवासी स्थान पर दबिश देकर आरोपी रमेश को किया दस्तयाब मुलजिम से गहनता से अनुसंधान कर जुर्म स्वीकार करने पर किया गिरफ्तार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले