Translate


Home » जोधपुर » झालामंड में पानी लाइन को तोडक़र किए अवैध कनेक्शन

झालामंड में पानी लाइन को तोडक़र किए अवैध कनेक्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
94 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर में भीषण गर्मी के चलते पेयजल संकट गहराया हुआ है। लोगों में पानी के लिए त्राहि त्राहि मची हुई है। मगर कुछ लोग पेयजल लाइनों को तोड़ कर अवैध कनेक्शन में जुटे है। ऐसा ही एक मामला झालामंड के गौपालक नगर में सामने आया है। पीएचइडी के एइएन की तरफ से कुड़ी भगतासनी थाने में आठ दस लोगों के खिलाफ एफआईआर दी गई है। एक व्यक्ति को पकड़ पुलिस के हवाले किया गया है। जिसमें अग्रिम जांच की जा रही है।
लूणी उपखंड में लगे पीएचइडी के एइएन महिराम विश्रोई ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि वे झालामंड स्थित गौपालक नगर में अवैध जल कनेक्शनों की जांच के लिए गए थे। तब पता लगा कि गोरखराम भाट के यहां से अवैध जल कनेक्शन कर कुछ लोगों को दे रखा है। इस पर उसे मौके पर पकड़ा गया। फिर पुलिस के हवाले किया गया। रिपोर्ट में बताया गया कि छोटू मेघवाल, फू साराम, मीठाराम एवं देवाराम सहित आठ दस लोगों ने अवैध जल कनेक्शन कर पेयजल लाइन को नुकसान पहुंचाया है। कुड़ी भगतासनी पुलिस जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER

राजस्थान के जिले